बलवा के दौरान युवक ने कपड़े उतारे; VIDEO:महिलाओं को किए भद्दे इशारे, जन्माष्टमी पर चाकू-डंडे से मारकर की हत्या की कोशिश

रायपुर में जन्माष्टमी त्योहार के अगले दिन बलवा हो गया। इस बलवा का सीसीटीवी वीडियो सामने आया हैं। जिसमें एक युवक बलवा के दौरान अपने कपड़े उतार कर महिलाओं की ओर भद्दे इशारे कर रहा है। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों में रॉड, डंडा और चाकू से एक दूसरे पर हमला कर जान लेने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के बीचबचाव करने से मामला काबू में आ गया।
यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के विवेकानंद आश्रम के पीछे मंगल बाजार बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक, यहां जन्माष्टमी के अवसर पर गुजराती समुदाय भगवान कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा करते हैं। इस साल विवाद के चलते समुदाय दो भागों में बंट गया। फिर दो अलग-अलग समितियों ने सड़क पर पंडाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया। विर्सजन के दिन पंडाल रास्ते में लगाने को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।


एक-दूसरे पर पत्थर और ईटों की बारिश
दोनों पक्षों की महिलाएं समेत अन्य लोगों ने पहले बहसबाजी कर गाली-गलौज की। विवाद बढ़ा तो एक दूसरे पर उन्होंने लाठी-डंडे से वार कर दिया। इस दौरान कई युवकों ने चाकू और रॉड से भी एक-दूसरे पर हमला किया। इस मारपीट के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल होने के बाद लोग एक-दूसरे को पत्थर और ईंट फेंककर मारते रहे।

कपड़े उतार कर भद्दे इशारे किए
इस भीड़ में मौजूद दो-तीन युवकों ने बलवा के बाद एक दूसरे को चिढ़ाने के लिए गंदी हरकत की है। जिसमें एक युवक ने अपने कपड़े उतारकर दूसरे पक्ष की ओर भद्दे इशारे किए हैं। इस दौरान दोनों तरफ महिलाएं भी मौजूद थी। इसी तरह का युवक ने भी कमोबेश ऐसे ही हरकत की है। जो पूरी तरह अशोभनीय थी।






