छत्तीसगढ़

पड़ोसियों का विवाद हिंसक, लाठी-डंडे व हथियार से हमला, 4 गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडे और हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना पेंडारी इलाके की है, जहां शादी के रिसेप्शन के दूसरे दिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लक्ष्मण, दिलीप, अर्जुन और अन्य आरोपियों ने लाठी, कुल्हाड़ी और हंसिया से हमला कर दिया। हमले में हंसराज, परमानंद, सहेत्रीन और उषा दिवाकर सहित कई लोग घायल हुए।

घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button