देश- विदेश
यूपी भाजपा अध्यक्ष ने पीएम को दी खींचतान की रिपोर्ट:CM योगी थोड़ी देर में राजभवन जाएंगे, केशव के बगावती तेवर के बाद सियासी हलचल बढ़ी

केशव मौर्य के लगातार बगावती तेवर के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच चल रही खींचतान की रिपोर्ट दी।
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करने राजभवन पहुंच रहे हैं। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव को लेकर मंत्रियों से बैठक की।






