छत्तीसगढ़

दो नए मरीजों की हुई पुष्टि, छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मामले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर दस्तक देने लगा है। सोमवार को प्रदेश के रायपुर और दुर्ग जिलों में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर में एक लगभग 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह महिला अवंति विहार क्षेत्र की निवासी है और जांच में उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है, जिससे संक्रमण का स्रोत फिलहाल स्पष्ट नहीं है। महिला का इलाज रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल में चल रहा है।

इधर, दुर्ग जिले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग दोनों मामलों की निगरानी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button