छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा पुलिस की साइबर टीम और थाना शिवरीनारायण को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर और एक ट्रैक्टर इंजन बरामद किया गया है।

चोरी की वारदात और पुलिस की कार्रवाई

यह मामला तब सामने आया जब प्रार्थी लोकनाथ मानिकपुरी, निवासी शारदा भाटा, थाना सरसीवा ने शिवरीनारायण के सबरी चौक स्थित अपने सुल्तानिया ट्रैक्टर शोरूम से लाल रंग की वंदना ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। ट्रॉली 21-22 मई 2025 की दरमियानी रात चोरी हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 200/2025, धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने तत्काल साइबर टीम जांजगीर और थाना शिवरीनारायण को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में, साइबर टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदेही दुर्गा प्रसाद लहरे, निवासी चंदनिया, थाना बलौदा को पकड़ा।

Related Articles

Back to top button