छत्तीसगढ़

चार माह से फरार दो आरोपी शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे चढ़े, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चार माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर अश्लील गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी और चाकू से हमला करने का आरोप है।

मामला

14 अप्रैल 2025 को प्रार्थी सत्यम कुमार टंडन निवासी पामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम मेंहदी बस स्टैंड के पास रंजिश के चलते आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौच की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 116/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सूरज वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पेंड्री थाना पामगढ़

  2. तारा कश्यप, उम्र 21 वर्ष, निवासी पामगढ़ थाना पामगढ़

विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके सकुनत से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button