तू 16 बरस की गाता रहा मरीज, चलता रहा ऑपरेशन…VIDEO:छत्तीसगढ़ में सर्जरी के बीच मुस्कुराते रहे सर्जन; बुजुर्ग का बढ़ाया हौसला

जांजगीर-चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग मरीज गंगा राम यादव (75) गाना गाते दिखे। डॉक्टर्स सर्जरी कर रहे थे, तभी गंगा राम अपने प्यार को याद कर गाने लग जाते हैं। वह कहते हैं कि मैं 17 बरस का तू…16 बरस की…एक दो बरस जरा दूर रहना’।
ऑपरेशन थिएटर में गंगा राम यादव के गाने को सुनकर सर्जरी कर रहे सर्जन भी मुस्कुराते हुए नजर आए। सर्जनों ने भी बुजुर्ग व्यक्ति का हौसला बढ़ाया। सफल ऑपरेशन के बाद गंगा राम यादव को ICU में रखा गया है।

हसौद के रहने वाले हैं गंगाराम यादव
दरअसल, सक्ती जिले के हसौद के रहने वाले गंगा राम यादव को हर्निया की बीमारी थी। इलाज के लिए NKH नर्सिंग होम आया हुआ था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। इसके बाद गंगाराम को भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि सभी टेस्ट होने के बाद गंगाराम को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां पहले वह थोड़ा घबराए, लेकिन जिंदगी जीने के लिए बुजुर्ग ने हिम्मत बढ़ाई। डॉक्टर्स के सामने निडर होकर ऑपरेशन कराया।

सर्जनों से गंगा लगातार करता रहा बातें
ऑपरेशन के दौरान सर्जनों से गंगा राम यादव बात भी करता रहा। डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं, जोकि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं, लेकिन गंगा राम यादव ने तो गाते हुए ऑपरेशन कराया है।
जानिए क्या होता है हर्निया?
डॉक्टर्स के अनुसार हर्निया कॉमन सर्जिकल डिजीज है, जो कि 25 परसेंट पुरुष को लाइफ में कभी न कभी जरूर होती है। महिलाओं में यह 3 से 5% तक की आशंका रहती है। हर्निया कई प्रकार के होते हैं जो कि मांसपेशियों में कमजोरी के कारण होता है। इसके कारण पेट के अंदर की चीजें जैसे आंते, फैट बाहर आने की संभावना रहती है।






