मुख्यमंत्री के जांजगीर दौरे को लेकर ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी, आम जनता से सहयोग की अपील
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 7 अगस्त को प्रस्तावित जांजगीर प्रवास को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर में कई मार्गों पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका और डायवर्ट किया जाएगा।
वीआईपी पार्किंग और मीडिया व्यवस्था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था आटोरियम हाल, आकांक्षा परिसर, जिला पंचायत जांजगीर में की गई है।
इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लिए –
-
दोपहिया वाहन: वीआईपी पार्किंग के सामने हाउसिंग बोर्ड के पास
-
चारपहिया वाहन: जिला अस्पताल के आगे पार्किंग व्यवस्था
मुख्य मार्गों पर डायवर्जन
वीआईपी मूवमेंट के दौरान केरा चौक – कचहरी चौक – बीटीआई चौक – कलेक्ट्रेट मोड़ की ओर आने वाले वाहनों को रोका जाएगा और डायवर्ट किया जाएगा।
-
बिलासपुर–पामगढ़ से सक्ती-चांपा-रायगढ़ जाने वाले वाहन: पुटपुरा चौक – खोखरा चौक – नेशनल हाईवे 49 मार्ग का उपयोग करें।
-
सक्ति-चांपा-रायगढ़ से बिलासपुर-रायपुर जाने वाले वाहन: नेशनल हाईवे 49, जेल के पीछे रोड से पुटपुरा चौक होते हुए जाएं।
पुलिस की अपील
जांजगीर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 7 अगस्त को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इन मार्गों का कम से कम उपयोग करें, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।






