छत्तीसगढ़

सरकार का पैसा बचाने एआरओ ने दिया आदेश:व्हाट्सऐप ग्रुप में डलवाया मैसेज, कहा- मतदाता पर्ची लेने अपने निजी वाहन से पहुंचें सेक्टर अधिकारी

लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी रैंक के मुताबिक जिम्मेदारी और सुविधाएं दी हैं। इसी के तहत एसडीएम मुकेश रावटे को दुर्ग ग्रामीण का एआरओ बनाया गया। इस ग्रुप में आज एक मैसेज डाला गया है कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने निजी वाहन से तहसील निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर मतदाता पर्ची कलेक्ट करें।

जब इस बारे में जानकारी ली गई, तो पता चला कि निर्वाचन विभाग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्किल असिस्टेंट जीतू राम ध्रुव की ड्यूटी एआरओ दुर्ग ग्रामीण के अंडर लगाई है। एसडीएम मुकेश रावटे यहां के एआरओ हैं। उन्होंने सूचना के आदान-प्रदान एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में सभी एआरओ और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप में जीतू राम ध्रुव ने मैसेज डाला।

जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग।
जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग।

बीएलओ को करना है मतदाता पर्ची कलेक्ट

एसडीएम मुकेश रावटे ने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदाता पर्ची क्यों ले जाएगा। यह गलत निर्देश डाला गया है। मतदाता पर्ची ले जाने का काम बीएलओ का है। एआरओ का काम अपने एरिया का भ्रमण करना है। उसके लिए उसे कोई शासकीय वाहन नहीं मिला है, लेकिन ये आदेश किसी को नहीं दिया गया कि वो अपने निजी चारपहिया वाहन से आना-जाना करे। वो अपनी सुविधा से ये काम कर सकते हैं।

मतदाता पर्ची कलेक्ट करने की जिम्मेदारी बीएलओ की।
मतदाता पर्ची कलेक्ट करने की जिम्मेदारी बीएलओ की।

इधर जीतू राम ध्रुव ने सभी सेक्टर अधिकारियों को कहा कि वे जो भी निर्देश या आदेश ग्रुप में डालते हैं, वो एआरओ के निर्देश पर डालते हैं। हालांकि जब इस बारे में एआरओ मुकेश रावटे से पूछा गया, तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया।

मैसेज डालने वाले कर्मचारी जीतू राम ध्रुव।
मैसेज डालने वाले कर्मचारी जीतू राम ध्रुव।

ये मैसेज डाला गया है ग्रुप में

जीतू राम ध्रुव ने ग्रुप में मैसेज डाला है कि “सभी सेक्टर अधिकारी अपने अधीनस्थ मतदान केंद्रों की मतदाता पर्ची 13 अप्रैल शनिवार को सुबह 10.30 बजे अपने तहसील निर्वाचन कार्यालय दुर्ग से प्राप्त कर लें। मतदाता पर्ची को ले जाने अपने साथ एक सहयोगी जरूर लाएं। मतदाता पर्ची ले जाने के लिए अपना फोर व्हीलर जरूर लेकर आएं। मतदाता पर्ची को अपने बीएलओ को तत्काल वितरण करें और इसकी जानकारी दें।”

Related Articles

Back to top button