छत्तीसगढ़

कार हादसे में बीजेपी नेत्री की बेटी की दर्दनाक मौत, तीन युवक गंभीर घायल

दुर्ग। शहर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे अपने दोस्तों के साथ होली के दिन दुर्ग अंजोरा की ओर खाने के लिए निकली थी। वे सभी स्कोडा कार (CG 07 CP 7214) में सवार होकर अंजोरा पहुंचे और वहां भोजन किया।

खाने के बाद लौटते समय तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ऋचा कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर है

Related Articles

Back to top button