छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भी हीट-वेव जैसे रहेंगे हालात

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान 14.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना है।

धूप से बचने चेहरा ढंककर निकल रहे लोग।
धूप से बचने चेहरा ढंककर निकल रहे लोग।

रायपुर में आज भी 40 डिग्री रहेगा पारा

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन में गर्मी बढ़ गई है।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। शुक्रवार को रायपुर में पारा 40 डिग्री के करीब यानी 39.8 डिग्री रहा। यह नॉर्मल तापमान से 5.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा ही है।

Related Articles

Back to top button