छत्तीसगढ़

नहर में पिकअप के डूबने से 3 बच्चे हुए थे लापता, एक का मिला शव, इधर बेटे को खोने के गम में डूबा पिता हुआ हादसे का शिकार

सक्ती। सक्ती के ग्राम बेलाचुआ के एक ग्रामीण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कल रात पिकअप के नहर में डूबने के बाद उसका 9 साल का बेटा इंद्र कुमार जायसवाल लापता हो गया था, जिसका शव आज मिला है। वहीं बेटे को खोने के गम में डूबे पिता अशोक जायसवाल भी आज सड़क हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, अशोक के साथ बाइक में दो और लोग भी सवार थे, जिन्हें भी चोटें आई हैं। अशोक को सक्ती में प्राथमिक इलाज के बाद रायगढ़ भेजा गया है। घर के चिराग के बुझने के बाद घर के मुखिया के साथ हुए हादसे ने घर के सदस्यों को पूरी तरह तोड़ दिया है। मृतक बच्चे का नाम इंद्र कुमार जायसवाल है, जबकि उसके पिता का नाम अशोक जायसवाल है, जो सक्ती के ग्राम बेलाचुआ के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button