छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में 2 बाइकों की चोरी:अलग-अलग जगहों से 2 आरोपी गिरफ्तार, बेचने के लिए ग्राहक की कर रहे थे तलाश

जांजगीर-चांपा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी की एक-एक बाइक बरामद की गई है। उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

दरअसल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर पार्किंग में खड़ी कर युवक दुकान में गया था। जब वापस आया तो बाइक नहीं थी। अज्ञात चोरों ने बाइक पार कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि भटगांव थाना क्षेत्र में बाइक बेचने के लिए एक युवक ग्राहक की तलाश कर रहा था। इस बीच घेराबंदी कर रमेश जांगडे (21) को पकड़ा गया, जो कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के भदरा का निवासी है। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है।

वहीं, पामगढ़ थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खड़ी बाइक की चोरी की रिपोर्ट प्रमोद कुमार (28) ने दर्ज कराया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अन्य साथियों के मिलकर चोरी करने की बात कही। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button