Uncategorized

रात में मकान का ताला तोड़कर चोरी: पामगढ़ पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, 1.05 लाख के सामान बरामद

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ पुलिस ने रात के समय सुने मकान से 1.05 लाख रुपये के साउंड सिस्टम और अन्य उपकरण चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों बुधेश्वर डहरिया (49) और ज्ञानदास सोनवानी (45) से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी कबूल की। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button