छत्तीसगढ़

महिला ने पति से झगड़े के बाद बाइक में लगाई आग, बाजार में मचा हड़कंप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के बाजारडांड में शनिवार को लोगों ने एक मोटरसाइकिल को धूं-धूं कर जलते देखा। घटना के समय बाजार में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपनी क्रोध में मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। लगातार मनोवैज्ञानिक दबाव और घरेलू विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया।

सीतापुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि महिला ने यह कदम आत्मरक्षा और क्रोध में लिया या किसी और कारण से।

Related Articles

Back to top button