छत्तीसगढ़

फ्री गेम्स-मूवी, पैसे डबल का लालच डुबा सकता है करोड़ों:मैसेज-सोशल मीडिया पर APK लिंक से भेज रहे हैकिंग सॉफ्टवेयर; जानिए कैसे बचें…

एंड्रॉयड एप्लिकेशन किट (APK) फाइल की मदद से लोगों को ठगा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के 30 गांवों में 10 करोड़ की ठगी की गई। इसके अलावा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरबा जिले में भी APK से ठगी की शिकायतें मिली हैं।

तीनों जिलों में ठगी की राशि 40 करोड़ रुपए से ज्यादा है। हालांकि अभी किसी भी मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में हर महीने 1187 मामले साइबर फ्रॉड के दर्ज हो रहे हैं और करीब 4 करोड़ से ज्यादा की राशि होल्ड है।

बलरामपुर निवासी राम साहू को दवा बेचने वाले कारोबारी ने गूगल में APK फाइल से ANTOFAGASTA PLC ऐप डाउनलोड कराया। कहा कि, इसमें जितना पैसा लगाओगे 72 दिन में डबल होकर मिलेगा। हर दिन विड्रॉल भी कर सकोगे।

राम ने 600 रुपए इन्वेस्ट किए और खाते में 12 रुपए दिखने लगा। पैसा रोज आने लगा तो उसने सारी जमा पूंजी लगाई, उधारी भी ली। कुछ दिन बाद तकनीकी खराबी बताकर विड्रॉल बंद कर दिया गया। इसमें 30 गांवों के लोगों ने 10 करोड़ रुपए लगाए।

ऐप इंस्टॉल कर लोगों ने कुछ हजार से लेकर 7 लाख तक निवेश कराया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरबा में भी ऐसी शिकायत मिली है। यहां भी लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button