दर्राभाठा: आंगनवाड़ी सहायिका की मनमानी चरम पर, शासन प्रशासन का नहीं है डर, आंगनबाड़ी केंद्र से रहतीं हैं गायब, नौनिहालों का भविष्य अधर में

सक्ती/जैजैपुर दर्राभाठा: नवजात बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के साथ ही शिशुवती माताओ को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केदो को खोला गया है, लेकिन दर्राभाठा आंगनवाड़ी क्रमांक एक की सहायिका सरकार की महती योजना पर बट्टा लगाने का काम कर रही है। दरअसल ग्राम पंचायत दर्राभाठा की आंगनवाड़ी की सहायिका शिवकुमारी चंद्र के द्वारा केंद्र को बंद रखा जाता है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करके सहायिका उचित मूल्य की दुकान पर राशन का वितरण करती है ।इतना ही नहीं यहां भी उसके द्वारा ग्रामीणों के साथ बदतमीजी की जाती है ।। राशन बांटने के दौरान कई बार शिवकुमारी का झगड़ा ग्रामीणों के साथ हो चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शिवकुमारी के द्वारा आए दिन इस तरह का बर्ताव उनके साथ किया जाता है ।जिसे भी काफी परेशान है ।उन्होंने मामले को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ ही कलेक्टर के संज्ञान में लाने की भी बात कही है।






