Uncategorized

कोरबा में विधवा महिला से दुष्कर्म:आरोपी ने मैरिज साइट से फंसाया, लिव इन के दौरान अश्लील वीडियो बनाया, छोड़कर गई तो करने लगा ब्लैकमेल

कोरबा में ब्लैकमेल कर महिला से रेप का मामला सामना आया है। मामला मानिकपुर चौकी का है। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले पीड़ित महिला के पति की कोविड से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने shaadi.com पर अपना प्रोफाइल बनाया।

यहां उसकी मुलाकात सर्वमंगला दुरपा निवासी मनीष वैष्णो से हुई। जल्द ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। मनीष ने पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, और वो लाइफ में बिल्कुल अकेला।

मनीष ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, पीड़िता ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस दौरान दोनों की बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। पीड़िता को थोड़े समय बाद पता चला कि मनीष के कई और लड़कियों से संबंध हैं। पीड़िता ने उसे समझाया कि वो इस तरह उसके साथ नहीं रह पाएगी।

बावजूद इसके मनीष ने दूसरी लड़कियों से अफेयर जारी रखा। परेशान होकर पीड़िता ने मनीष को छोड़ दिया। लेकिन मनीष पीड़िता को परेशान करता रहा। मनीष ने पीड़िता को धमकाया कि अगर वो वापस नहीं आई तो उसके अश्लील वीडियो वायरल देगा। ब्लैकमेल कर कई बार वो पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा।

परेशान होकर महिला ने इस बारे में मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को उसके घर से दबोच लिया गया है।

Related Articles

Back to top button