छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
फर्जी दस्तावेज बनवाने वाला बंगाल निवासी आरोपी गिरफ्तार, च्वाईस सेंटर संचालक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे — अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अकलतरा, 2 मई 2025 — छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी एक आरोपी और फर्जी आधार/पैन कार्ड तैयार करने वाले उसके सहयोगी च्वाईस सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत कोटमीसोनार के सरपंच की सूचना के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अलून गिर, उम्र 30 वर्ष, निवासी पिंकनीधार, थाना दिनहट, जिला कुचबिहार, पश्चिम बंगाल, ने अपना पता और जाति बदलकर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाया था। उसने यह फर्जी दस्तावेज कोटमीसोनार के निवासी सोनू यादव के नाम से बनवाए थे। सरपंच को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 319(2), 336(2), 336(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।






