छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 किलो गांजा के साथ एक युवक और किशोर पकड़े गए

जांजगीर-चांपा, 2 मई 2025। बम्हनीडीह थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में 7 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोविंदा में दबिश देकर गोपाल कृष्ण यादव (20 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत किशोर को पकड़कर धारा 20B NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गोपाल के कब्जे से 4 किलो गांजा (कीमत ₹20,000) और किशोर के कब्जे से 3 किलो गांजा (कीमत ₹15,000) बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
यह कार्रवाई एसएसपी विवेक शुक्ला (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार के निर्देशन में की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा






