छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्राओं के अपहरण से तनाव, रघुनाथपुर में फोर्स तैनात:ग्रामीणों ने रात में चौकी को घेरा; दूसरे समुदाय के आरोपियों के घर में पथराव

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर में दूसरी संप्रदाय के 2 छात्रों पर स्कूल गई 2 हिंदू छात्राओं को भगा ले जाने का आरोप है। दोनों युवक लड़कियों को बहला-फुसलाकर रांची ले गए। हालांकि रातोंरात पुलिस टीम रांची गई और चारों को वहां से लेकर आई है। फिलहाल चारों लड़के-लड़कियां पुलिस की कस्टडी में हैं।

इधर घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव की स्थिति बन गई है। मंगलवार रात 200 से ज्यादा लोगों ने रघुनाथपुर चौकी का घेराव कर दिया। बुधवार सुबह आरोपी लड़कों के घरों में लोगों ने पथराव कर आग लगाने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस ने आग को तुरंत बुझा लिया। बिगड़ते हालात को देखकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

आरोपी छात्रों के घर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका।
आरोपी छात्रों के घर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका।

जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर में सोमवार को 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राएं (16) स्कूल जाने के लिए निकली थीं। जब दोनों स्कूल पहुंचीं, तो बाहर ही उसी स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 2 छात्र उनका इंतजार कर रहे थे। छात्र दूसरी समुदाय के हैं और इनमें से एक बालिग है।

दोनों छात्र नाबालिग छात्राओं को बहला-फुसलाकर रांची ले गए। जब दोनों लड़कियां स्कूल से घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी हरसंभव जगह तलाश की। उनके नहीं मिलने पर परिजनों ने रघुनाथनगर पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया।

भड़के हिंदू समुदाय के लोग, चौकी का घेराव

मंगलवार शाम जानकारी सामने आई कि दोनों छात्राओं का अपहरण स्कूल के अन्य समुदाय के छात्रों ने किया है। ये जानकारी मिलते ही लोग भड़क गए। लोगों के आक्रोशित होने की खबर मिलने पर पुलिस तत्काल एक्टिव हुई। शाम को करीब 200 की संख्या में लोगों ने रघुनाथपुर चौकी का घेराव कर दिया। रात ढाई बजे तक लोग चौकी के सामने डटे रहे।

नेशनल हाईवे पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए निकाली रैली।
नेशनल हाईवे पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए निकाली रैली।

रांची से बरामद की गई छात्राएं

तनाव की स्थिति को देखते हुए सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने रांची एसपी से फोन पर बात की। पता चला कि छात्राओं को लेकर दोनों छात्र बस से रांची गए हैं। यहां की पुलिस ने तुरंत वहां की पुलिस से संपर्क किया। रांची बस स्टैंड पर बस से उतरते ही रांची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

रांची पहुंची सरगुजा पुलिस की टीम को छात्राओं और दोनों आरोपी छात्रों को सौंप दिया गया। झारखंड पुलिस ने उन्हें लोदाम तक पहुंचाया। लोदाम से जशपुर पुलिस के साथ सरगुजा पुलिस चारों को लेकर बुधवार सुबह अंबिकापुर पहुंची। तनाव की स्थिति को देखते हुए उन्हें रघुनाथपुर नहीं ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button