छत्तीसगढ़

शिक्षिकाओं ने मनाया महिला दिवस उत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजा दीपका

दीपका। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दीपका स्थित गुलाबों रेस्टोरेंट में शिक्षिकाओं द्वारा भव्य एवं गरिमामय महिला दिवस उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों का शानदार संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली एवं सम्मेलन के साथ हुई। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं अपने दैनिक कार्यों से हटकर बच्चों की तरह मस्ती करती, हंसती-खिलखिलाती नजर आईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

आयोजन के दौरान उज्जवला राठौर मैडम को “क्वीन” के रूप में सम्मानित किया गया, वहीं रेणु कुजूर मैडम को “द्वितीय क्वीन” चुना गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन चौबे मैडम द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी सेवती केंवट मैडम ने सफलतापूर्वक निभाई।कार्यक्रम में नृत्य, गीत-संगीत, समूह नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में उज्जवला राठौर एवं यामिनी सिंह राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इस दौरान प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सुमन चौबे, सेवती केंवट, उज्जवला राठौर, रेणु कुजूर, सुक्रिता श्याम, सीमा कंवर, बिंदु लता राठौर, वासंती सिन्हा, कमलेश चंद्रा, ममता यादव, पुष्पलता महेश, प्रमिला राजवाड़े, साइबेरिया केरकेट्टा, लक्ष्मी तिवारी, गीता राठौर, शशि राठौर, यामिनी सिंह राठौर, कुसुम सोनवानी, दिव्या तिवारी, सावित्री जायसवाल एवं ममता ठाकुर आदि शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। हंसी के ठहाकों, तालियों की गूंज एवं आपसी स्नेह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button