छत्तीसगढ़

सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का हड़कंप, कोयल की बलि से दहशत

दुर्ग। जिले के बोरसी थाना क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल खुलते ही बच्चों और प्रबंधन ने प्रिंसिपल ऑफिस के सामने तंत्र-मंत्र के चिन्ह और खून से सनी कोयल की बलि देखी। नींबू और सिंदूर के साथ बनाई गई आकृति को देखकर हर कोई दहशत में आ गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस कृत्य को किसने और किस मकसद से अंजाम दिया।

घटना के बाद शिक्षकों ने टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाकर पूजा-अर्चना करवाई। वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चन्द्राकर ने इसे शरारती तत्वों की हरकत बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अंधविश्वास फैलाना है।

गुरुवार सुबह बच्चों ने जब यह दृश्य देखा तो डर से सहम गए। प्रिंसिपल रूम के सामने बरामदे में रांगोलीनुमा आकृति बनी थी, जिसमें तांत्रिक चिन्ह उकेरे गए थे और उसके भीतर मृत कोयल चढ़ाई गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button