छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ED और EOW से जुड़े मामलों में उन्हें अंतरिम जमानत मंजूर की है। जमानत की शर्तों के अनुसार लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, हालांकि कोर्ट में पेशी के लिए वे राज्य में आ सकेंगे। साथ ही उन्हें पासपोर्ट जमा करने और अपना वर्तमान पता व मोबाइल नंबर संबंधित थाने में दर्ज कराना होगा।

लखमा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा ने पक्ष रखा। ED ने उन्हें 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद रिमांड व न्यायिक हिरासत में वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। जमानत मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे सत्य की जीत बताया।

Related Articles

Back to top button