जांजगीर-चांपा
विद्यार्थी आगे बढ़कर करे अपना सपना पूरा – कलेक्टर*

जांजगीर/ नव पदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलई की स्कूली छात्राओं से रूबरू होकर शिक्षा से संबंधित चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करें और अपने विचारों को निडर होकर रखें। उन्होंने कहा कि जो भी विषय का अध्ययन करें उसे समझकर अपने जीवन में अपनाएं। जीवन में शिक्षा के साथ ही खेल कूद का भी बहुत महत्व है। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बड़े होकर क्या बनना चाहते है उसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समय बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए पूरे मन से पढ़ाई करते हुए कामयाब बने।







