छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 134 वाहन चालक पकड़े गए

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे तक एक घंटे का विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में सघन जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 134 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, बिना सीट बेल्ट, तेज गति, मोबाइल फोन का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाना सहित विभिन्न उल्लंघनों पर MV एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। शराबी वाहन चालकों के 3 वाहनों को जब्त कर धारा 185 MV एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने किया। पुलिस टीम ने हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों में सघन चेकिंग कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया।

Related Articles

Back to top button