छत्तीसगढ़

धान खरीदी सीजन में किसानों की सुरक्षा पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी अपील

जांजगीर-चांपा। धान खरीदी शुरू होते ही किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में उठाई गिरोह और साइबर ठग सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं, इसलिए किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

एसपी ने कहा कि उठाई गिरोह ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कापू, कंडराजा और पत्थलगांव क्षेत्र से सक्रिय होते हैं। ये बैंक में फॉर्म भरते समय ध्यान भटकाकर पैसा ले जाते हैं, बाइक की सीट पर गंदगी डालकर बैग चोरी कर लेते हैं या गाड़ी की डिक्की से रकम उड़ा लेते हैं। किसानों से अपील है कि बैंक जाते समय हमेशा किसी साथी को साथ रखें और पैसा निकालने के बाद सीधे घर लौटें।

ऑनलाइन ठगी को लेकर भी चेतावनी दी गई। ठग ओटीपी, कार्ड डिटेल, पैन अपडेट या वॉइस क्लोनिंग के जरिए पैसे हड़पते हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी या निजी जानकारी नहीं मांगता।

Related Articles

Back to top button