Uncategorized

कोरबा: फ्लोरा मैक्स के एजेंट पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप, डेढ़ करोड़ की ठगी से महिलाओं में आक्रोश

कोरबा। ग्राम पंचायत गोढ़ी, बेंदरकोना, कोरकोमा और केरवा की महिलाओं ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के एजेंट और संचालक अखिलेश सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि उनके नाम पर बिना उनकी जानकारी के लगभग डेढ़ करोड़ रुपए निकाल लिए गए। इस घटना ने गांवों में हड़कंप मचा दिया है, और अब तक कई अन्य महिलाओं के भी ठगी का शिकार होने की संभावना जताई जा रही है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

महिलाओं का आरोप है कि संचालक अखिलेश सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से उनके नाम पर पैसे निकालने की साजिश रची। कंपनी ने निवेश के नाम पर महिलाओं को झूठे सपने दिखाए और उनका भरोसा जीतकर यह धोखाधड़ी की। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि इस फर्जीवाड़े का दायरा और बड़ा हो सकता है, क्योंकि अन्य गांवों की महिलाओं के भी सामने आने की संभावना है।

अरबों तक पहुंच सकती है ठगी की रकम

पीड़ितों का मानना है कि ठगी का कुल आंकड़ा अरबों रुपए तक पहुंच सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोढ़ी, बेंदरकोना, कोरकोमा और केरवा गांवों की महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button