छत्तीसगढ़
घूंघट ओढ़कर अस्पताल पहुंचीं SDM, लापरवाही देख डॉक्टरों को लगाई फटकार, देखिए वीडियो

फिरोजाबाद एसडीएम सदर आईएएस कृति राज ने लाइन में लगकर नकली नाम से पर्ची करवाई। उन्होंने देखा कि कुछ डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं एक डॉक्टर को खड़े-खड़े मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था। अस्पताल का अन्य स्टाफ भी गायब था। मरीजों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा था।मुझे दीदा माई स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में शिकायत मिली थी कि कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगाने के लिए डॉक्टर सुबह 10 बजे के बाद भी मौजूद नहीं थे। मैं वहां गुमनाम रूप से घूंघट में गई थी। डॉक्टर का व्यवहार उचित नहीं था। अधिकांश दवाओं का स्टॉक समाप्त हो चुका था। साफ-सफाई भी नहीं रखी गई थी। इसके बाद जरूरी कार्रवाई की गई है। – एसडीएम सदर कृति राज






