महासभा के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए गए “सनत गुरूजी”

ओपी राठौर/ जांजगीर चाम्पा -अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तृतीय छ: मासिक बैठक का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2025 रविवार को संभाजी नगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र में आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भारत के अन्यान्य प्रांतों के प्रतिनिधियों सहित “सनत गुरूजी” के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रतिनिधियों का लाजवाब उपस्थिति रहा।
बैठक का शुभारंभ केसरिया ध्वज आरोहण के साथ मंगल दीप प्रज्वलन और महाविभूतियों के तैल चित्र में पुष्पों का श्रृंगारण सहित हुआ।
समाज के महिलाओं ने आकर्षक मराठी परिधान से सुसज्जित हो ध्वज वंदना एवं स्वागत गीत से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वीर प्रसूता धरा के सरदारों ने आत्मीय स्वागत एवं धवल चरित्र व कुशल व्यवस्थाओं से आमंत्रित अपेक्षित प्रतिनिधियों के ह्रदय को कृष्णमय बना दिया।
दो सत्रों की बैठक में समाज हित के विषयों/प्रस्तावों का एकमतेन करतल ध्वनि से अनुमोदन हुआ तथा नवीन कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन का संकल्प पारित हुआ।
छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का ऐतिहासिक पल उद्घाटित हुआ जब अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा ने महासभा के सर्वोच्च अलंकरण की घोषणा करते हुए #सनत_गुरूजी प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा को सर्वोच्च सम्मान #राठौर_रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया, यह क्षण उपस्थित जनों के लिए अत्यंत भाव और गौरव का क्षण था। उल्लेखनीय बात यह है कि महासभा ने इस सर्वोच्च सम्मान से केवल एक ही शख्सियत को नवाजा और उनके समाज व आध्यात्म हितों के वर्धन के लिए किए जा रहे अविस्मरणीय अनुकरणीय कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गौरव से अभिभूत हो जीवन पथ की सुगमता की शुभकामनाएं सम्प्रेषित किया।
यह अभिप्रेरणा निश्चित तौर से समाज के नवीन पथ को आलोकित करेगा।
अलंकरण की घोषणा से अभिभूत हो उपस्थित प्रतिनिधियों सहित आत्मीय जनों ने विभिन्न श्रोतों से बधाइयों से सुसज्जित किया।
इस सम्मान के प्रति अपने भावों को आवेशित करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारी बाबूजी देवीलाल राठौर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनोज राठौर जी राष्ट्रीय महामंत्री, कृष्ण गोपाल राठौर जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रतन सिंह राठौर जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, विरेन्द्र राठौर, प्रकाश राठौर, विक्रम अनिल राठौर जितेन्द्र राठौर युवा सभा, श्रीमती शशि बाला राठौर, संध्या राठौर, मालती डागोर, बीना राठौर, सुधा राठौर महिला सभा, सतीश राठौर हरिओम राठौर, राम सागर राठौर, शिव राठौर, रमेश राठौर, गोवर्धन राठौर, महेश राठौर, केदार सिंह राठौर, धनंजय राठौर, पवन राठौर, सतीश राठौर, सुजित राठौर, चुलेश्वर राठौर, दुर्गेश राठौर, चुन्नी राठौर, विजय राठौर, डा. काशी प्रसाद राठौर, अर्जुन लाल राठौर, हनुमान सिंह राठौर, शिवप्रसाद राठौर, रामविलास राठौर, अश्वनी राठौर, प्रीतम सिंह राठौर, अरविन्द राठौर, रविन्द्र राठौर, केशव सिंह राठौर, परमेश्वर सिंह राठौर, पुरूषोत्तम राठौर, धीरज राठौर, सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारीयों ने बधाई एवं शुभकामनाएं सम्प्रेषित किए।
सर्वोच्च सम्मान की घोषणा व सम्मानित किए जाने पर “सनत गुरूजी” ने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।






