छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 22,900 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम सिवनी में जुआ खेलते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 22,900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जांजगीर पुलिस लगातार क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सिवनी के तालाब के पास बिजली खंभे के नीचे जुआ खेलते हुए 12 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।

Related Articles

Back to top button