देश- विदेश

Saddu Unidentified Corpse: शीतला तालाब में मिली लाश, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग

Saddu Unidentified Corpse 29 सितम्बर 2025 | रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब शीतला तालाब में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।

सड़क हादसा पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना की समीक्षा: कोरबा मेडिकल कॉलेज का परिवहन विभाग ने लिया जायजा

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव कई घंटे पुराना हो सकता है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल शव को मेकाहारा अस्पताल की शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान किया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नवरात्रि पर्व में सुरक्षा को किया सख्त: संदिग्ध युवकों से भारी स्टील के कड़े बरामद

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस रहस्यमय मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है – आत्महत्या, दुर्घटना या कोई आपराधिक साजिश।

Related Articles

Back to top button