छत्तीसगढ़

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 19 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 18 मार्च 2025। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने 19 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

🔹 नाम: चमरा राम यादव
🔹 निवासी: वार्ड क्रमांक 17, ग्राम महुदा, थाना चांपा

कैसे हुई गिरफ्तारी?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा बंधान तालाब मेन रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button