छत्तीसगढ़
जांजगीर: शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही बस पलटी, 35 यात्री घायल

जांजगीर, 18 मार्च 2025। शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही एक बस लोहर्सी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 30 से 35 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।






