राम आएंगे. PM मोदी भी स्वाति मिश्रा के भजन के हुए फैन, बिहार की बेटी के गाने के लिए कही ये बात

CG LIVE TODAY/पटना — पटना में 22 जनवरी कोराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होना है. इस मंदिर को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है. राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गाना खूब वायरल हो रहा है जिसके बोल हैं, ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे अंगना सजाऊंगी…’, जिसे बिहार के छपरा की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने गाया है.
इस गाने के पीएम मोदी (PM Modi) भी फैन हो गए हैं. बुधवार (03 जनवरी) को उन्होंने ट्वीट किया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है…”. दरअसल यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला भजन इन दिनों खूब वायरल हो रहा है और लोग रील्स बना रहे हैं. इसका यूट्यूब लिंक शेयर करते हुए पीएम मोदी ने स्वाति मिश्रा की तारीफ की है. इस गाने को अब तक 42 मिलियन व्यूज मिल चुका है. गाने को स्वाति मिश्रा के यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया गया है.






