छत्तीसगढ़
8 लाख जवानों के लिए राखी, रक्षासूत्र संकलन कार्यक्रम का आयोजन

लोरमी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे देश के फौजी भाइयों के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों की ओर से राखी, एक चिठ्ठी और अपने आंगन की एक चुटकी मिट्टी भेजी जा रही है, जिससे किसी भी फौजी भाई की कलाई सूनी न रहे. इसी तारतम्य में मुंगेली जिले के लोरमी स्थित गुरुद्वारा चौक में रक्षासूत्र संकलन कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.






