छत्तीसगढ़

रायपुर चंगोराभाठा की महिला सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रायपुर की महिला और तीन ग्राहक शामिल हैं। घटना छुरिया पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के पास से नाबालिग को बरामद कर पूछताछ की। पूछताछ और आगे की जांच के बाद पुलिस ने देह व्यापार में शामिल रायपुर चंगोरा भाठा की महिला मुस्कान गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया। आरोपी मुस्कान से हुई पूछताछ के आधार पर नाबालिग से ग्राहक बनकर दुष्कर्म करने वाले चेतन नवरंगे, तोरण सोनकर, धनंजय धृतलहरे और महिला साधना वैष्णव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। Tagsराजनांदगांवदेह व्यापारछुरिया पुलिस थाना क्षेत्रराजनांदगांव न्यूज़राजनांदगांव में सेक्स रैकेट का खुलासाRajnandgaonProstitutionChuria Police Station AreaRajnandgaon NewsSex Racket Revealed in Rajnandgaon Nilmani Pal Nilmani Pal

Related Articles

Back to top button