छत्तीसगढ़

नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को रकम दोगुना करने का लालच देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनारायण वस्त्रकार (44 वर्ष) और उसकी पत्नी सुनीता वस्त्रकार (35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सिवनी, चौकी नैला, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रामनारायण वस्त्रकार और उसकी पत्नी सुनीता वस्त्रकार लोगों को लुभावने प्रलोभन देकर धोखे से पैसे लेते थे और उसे ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक ब्याज देने का वादा करते थे। जब लोगों को उन पर विश्वास हो जाता था, तो वे उनके पैसे वापस नहीं करते थे। आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पैसा दोगुना करने का लालच देकर विभिन्न लोगों से कुल 1,02,54,000/- रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Related Articles

Back to top button