छत्तीसगढ़

कवासी लखमा के करीबियों के यहां EOW-ACB की रेड

दुर्ग/रायपुर. आबकारी घोटाला मामले में जेल में बंद मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है. प्रदेश के 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई है. दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, धमतरी और रायपुर के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. सबसे बड़ी कार्रवाई दुर्ग में चल रही है. दुर्ग में आम्रपाली सोसाइटी स्थित अशोक अग्रवाल के निवास, जो स्टील इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं, उनके यहां कार्रवाई चल रही है. इसके साथ ही दुर्ग जिले के दो अन्य करीबियों के निवास पर भी कार्रवाई जारी है

एसीबी-ईओडब्लयू की छापेमार कार्रवाई में दो उद्योगपति और नामी हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी शामिल हैं. स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय गोयल, उद्योगपति बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के निवास पर भी छापा पड़ा है. अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button