छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम

नवागढ़। थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम बूढ़ेना में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सायबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय बताए गए।

इस दौरान महिला कमांडो दल का गठन भी किया गया। ग्रामीणों को नशा सेवन से दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा नियम, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर रोक, हेलमेट पहनने और तेज गति से बचने जैसे बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

पुलिस ने लोगों को ‘राहवीर योजना’ के बारे में बताया और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button