छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा : 10 लाख की लूट का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार, लूट की पूरी रकम बरामद

जांजगीर चांपा। नैला चौकी क्षेत्र में 6 सितंबर की रात व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल से चाकू की नोक पर 10 लाख 44 हजार रुपये लूटने वाले शातिर लूटेरों को पुलिस ने सिर्फ 7 दिनों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, चाकू और सर्जिकल ब्लेड भी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड पूर्व नौकर विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक, मुकेश सूर्यवंशी और नितेश पंडित उर्फ विक्की शामिल हैं। सायबर टीम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने 17 दिन पहले लूट की योजना बनाने और घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

इस सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, CSP कविता ठाकुर, निरीक्षक पारस पटेल और नैला-चौकी की पूरी टीम की विशेष भूमिका रही। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button