छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने चंद घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने भारत के महापुरुष एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजित कुमार कश्यप (पिता ईश्वर प्रसाद कश्यप, उम्र 27 वर्ष, निवासी धीवरा थाना बिर्रा) के रूप में हुई। आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिसकी सूचना मिलने पर दिनांक 14.09.2025 को पुलिस ने अपराध क्रमांक 406/2025 के तहत धारा 296, 299, भारतीय दंड संहिता और 66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके स्थल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। उसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button