अवैध शराब पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 46 पाव व 10 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवरीनारायण एवं थाना सारागांव पुलिस ने संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 36 पाव प्लेन देशी शराब एवं 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 4,880 रुपये आंकी गई है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
-
हरनारायण कर्ष (46 वर्ष), निवासी मुड़पार, थाना सारागांव
-
दीनदयाल साहू (35 वर्ष), निवासी डीहपारा खरौद, थाना शिवरीनारायण
पुलिस के अनुसार, थाना सारागांव पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी हरनारायण कर्ष के कब्जे से 36 पाव प्लेन देशी शराब बरामद की। वहीं, थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी दीनदयाल साहू के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव), प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक शंकर जयकिशन, थाना शिवरीनारायण से प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू एवं नितीन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।





