अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुचीहरदी में रेड कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी सरोज धनुवार (उम्र 27 वर्ष), निवासी बुचीहरदी को उसके कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1200 रुपये है, के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे, सुमित श्रीवास, संतोष रात्रे, दीपक कश्यप एवं महिला आरक्षक चंद्र प्रभा शानतेय का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






