छत्तीसगढ़

बलौदा: पानी टैंकर की चपेट में आए दिव्यांग की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया मुआवजे के लिए प्रदर्शन

बलौदा, 12 फरवरी 2025। बलौदा थाना क्षेत्र के अकलतरा चौक में रहने वाले 47 वर्षीय संतोष यादव की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बस स्टैंड पर तीन घंटे तक शव के साथ प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार सवा लाख रुपये के मुआवजे पर सहमति बनी, तब जाकर परिजनों ने आंदोलन समाप्त किया।

कैसे हुई घटना?

बताया जा रहा है कि दिव्यांग संतोष यादव रोज की तरह घूमने निकले थे। जब वह बस स्टैंड के पास वाली गली में पहुंचे, तो सड़क निर्माण में पानी आपूर्ति कर रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button