छत्तीसगढ़

मतदान दलों की सकुशल वापसी, अधिकारियों ने किया स्वागत

जांजगीर :  निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री उज्ज्वल पोरवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान दलों का स्वागत किया।

मतदान दलों की वापसी के दौरान प्रशासन ने समुचित व्यवस्थाओं का ध्यान रखा और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई। मतदान दलों को सकुशल पहुंचाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि सभी मतदान कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन किया और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी मतदान दलों को उनके समर्पण और अनुशासन के लिए बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button