निवेदिता पाल बनीं जांजगीर-चांपा की प्रभारी एसपी, संभाला पदभार

जांजगीर-चांपा। श्रीमती निवेदिता पाल (IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था एवं ड्यूटी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 48वीं आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग में शामिल होने गए हैं। उनके अनुपस्थित रहने के दौरान निवेदिता पाल को प्रभारी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।






