छत्तीसगढ़

*रायपुर: गुढ़ियारी में 18 लाख की डकैती की खबर निकली झूठी, तांत्रिक के बहकावे में आकर महिला ने दी 16 लाख नकद और जेवर*

*रायपुर* – गुढ़ियारी इलाके में 18 लाख रुपए की डकैती की खबर झूठी निकली। असल में, पति-पत्नी के विवाद का फायदा उठाकर एक तांत्रिक ने महिला से अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए मांगे थे। महिला ने उसे 16 लाख कैश और 2-3 लाख के जेवर दे दिए, लेकिन बाद में पुलिस से झूठी डकैती की शिकायत कर दी। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आई।

Related Articles

Back to top button