छत्तीसगढ़

केंद्र की गलत नीतियों के कारण महंगाई डायन बेलगाम नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर चांपा भारतीय जनता पार्टी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ते ही जा रही है जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने बढते हुए शक्कर के दामों पर कहा कि दैनिक की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं इससे देश के कुछ उद्योगपतियों एवं पूंजीपतियों को ही लाभ मिल रहा है और वह बेतहाशा मुनाफाखोरी कर रहे हैं इसके विपरीत किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो वही आम नागरिकों के दैनिक उपभोग की चीजों की कीमत बढ़ती जा रही है और उनके रसोई का बजट बिगडा जा रहा है जो शक्कर पहले ₹40 प्रति किलो था वह अब 70 रुपए प्रति किलो हो गया है जिससे रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्यौहार में मिठाइयों के दाम बढ़ चुके हैं बहने अपने भाइयों का मुंह मीठा कराने से पहले महंगाई से जूझेगी शक्कर उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण उत्पाद गन्ना से इथेनॉल बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है और उससे ई 20 पेट्रोल बनाया जा रहा है जिससे गाड़ियों का माइलेज एवं इंजन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और साथ ही शक्कर उत्पादन प्रभावित हुआ और त्योहारी सीजन में शक्कर के दाम 40% तक बढ़ गए एथेनॉल का यह साइड इफेक्ट है पेट्रोल, गैस, चीनी, प्याज के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है और केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने के बजाय बेबस नजर आ रही है क्योंकि उनके पास कोई ठोस नीति नहीं है या नहीं बना पा रही हैं जिससे महंगाई को नियंत्रित करते हुए आम आदमी को राहत मिल सके यह पूरी तरीके से केंद्र सरकार की विफलता है

Related Articles

Back to top button