छत्तीसगढ़
कवर्धा में मॉब लिंचिंग : ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडे और पत्थर से पीटा, युवक की मौत, मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. कूकदूर थाना क्षेत्र के दमगढ़ गांव में मॉब लिंचिंग में धरमसिंह धुर्वे नाम के शख्स की मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है मृतक धरम सिंह दमगढ़ गांव में मवेशियों को खोजने आया था. इस दौरान कई युवकों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं आरोपी उसे रात भर पीटते रहे.
इस केस में पीड़ित पक्ष ने यह आरोप लगाया है कि आरोपी पीड़ित युवक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे थे लेकिन फिरौती की रकम नहीं देने के कारण उसकी हत्या कर दी गई. जबकि आरोपी पक्ष की तरफ से यह कहा जा रहा है कि युवक ने गांव की एक महिला से छेड़छाड़ की थी. जिसकी वजह से उसके साथ पिटाई की गई. जिसमें उसकी मौत हो गई।






